Friday, 22 July 2011

लंबे कद की महिलाओं को कैंसर का खतरा!

लंबे कद के लोगों में कैंसर का खतरा ज्यादा होता है। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा की गई एक नई स्टडी में यह बात सामने आई है।

इस स्टडी में कहा गया है कि महिलाओं की हाइट में हर 10 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी होने पर कैंसर का खतरा 16 पर्सेंट तक बढ़ जाता है। पिछली स्टडी में हाइट और कैंसर रिस्क के संबंधों को बताया गया था, लेकिन इस नए शोध में इससे एक कदम आगे बढ़ते हुए अलग-अलग वर्ग और लाइफस्टाइल अपनाने वाली महिलाओं पर विभिन्न तरह के कैंसर होने की संभावना बढ़ने की बात कही गई है।

नई स्टडी को सामने वाली टीम की मुखिया डॉ. जेन ग्रीन ने बताया कि हमने इसके जरिए यह बताने की कोशिश की है कि ज्यादा हाइट की वजह से कैंसर होने का रिस्क केवल किसी एक जगह नहीं, बल्कि एशिया, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप और नॉर्थ अमेरिका के कई देशों में है। उन्होंने कहा कि हाइट और कैंसर रिस्क के बीच मौजूद लिंक अलग-अलग तरह के कैंसर और लोगों के बीच काफी कॉमन दिखती है। इसका हल यह हो सकता है कि बढ़ती उम्र से इससे निपटने के उपाय किए जाएं।

ब्रिटेन में 1996 से 2001 के बीच खुद का नामांकन करने वाली 13 लाख महिलाओं पर यह स्टडी की गई थी। इन 10 सालों में उन पर शोध करने के बाद 97,000 महिलाओं में कैंसर की पुष्टि हुई।

बेशक़ीमती सिक्कों का मालिक कौन?

दुर्लभ अमरीकी सिक्के
अमरीका में एक महिला के पास से ऐसे दुर्लभ सिक्कों का ज़ख़ीरा बरामद किया गया है जिनकी क़ीमत लाखों डॉलरों में आँकी गई है.
ये बीस डॉलर के सिक्के हैं जिन पर दो बाज़ उकेरे गए हैं.ऐसे सिक्के 1933 में ढाले गए थे लेकिन उन्हें कभी भी जनता के उपयोग के लिए जारी नहीं किया गया.
जिस महिला के पास से ये सिक्के बरामद किए गए हैं वो फ़िलाडेल्फ़िया प्रांत की रहने वाली है.
उनका कहना है कि उन्हें ये दुर्लभ सिक्के अपने पिता की मृत्यु के बाद तिजोरी में मिले.

दुर्लभतम सिक्के

सिक्के इकट्ठा करने के शौकीन दुर्लभ सिक्के तलाशते रहते हैं.
अब ये मामला अदालत में पहुँच गया है और जज ही तय करेंगे कि सिक्कों का असली मालिक कौन है.
वॉशिंगटन में बीबीसी संवाददाता जेन ओ’ब्रायन का कहना है कि दो बाज़ वाले सिक्कों को दुनिया में दुर्लभतम माना जाता है.
लेकिन तीस के दशक में जब मुद्रा की क़ीमत सोने के आधार पर तय किया जाना बंद हुआ, अमरीकी सरकार ने दो बाज़ वाले ऐसे ज़्यादातर सिक्कों को नष्ट कर दिया.
ऐसे दो सिक्के अजायबघर में रखे गए हैं और एक मिस्र के शाह फ़ारुख़ के पास था. बाद में इसे 75 लाख डॉलर की क़ीमत में बेचा गया. बाक़ी सभी सिक्के ग़ायब हो गए.
अब इतने वर्षों बाद फ़िलाडेल्फ़िया की जोन लैंगबर्ड को ये सिक्के उनके पिता की मृत्यु के बाद उनकी तिजोरी से मिले हैं. जोन के पिता एक ज़माने में जौहरी का काम करते थे.

मिलीभगत?

ऐसे सिर्फ़ दो सिक्के अजायबघर में रखे गए हैं और एक मिस्र के शाह फ़ारुख़ के पास था. बाद में इसे 75 लाख डॉलर की क़ीमत में बेचा गया. बाक़ी सभी सिक्के ग़ायब हो गए.
अमरीकी ख़ुफ़िया विभाग के अधिकारियों का दावा है कि जोन लैंगबर्ड के पिता ने अमरीकी टकसाल के किसी कर्मचारी की मिलीभगत से सत्तर साल पहले इन सिक्कों को चुराया होगा.
लेकिन जोन का कहना है कि उनके पिता सोने का कारोबार भी करते थे और इस सिलसिले में टकसाल के साथ भी उनका संपर्क रहता था.
इसलिए जोन के मुताबिक़ उनके पिता ने ये सिक्के क़ानूनी तरीक़े से हासिल किए हो सकते हैं.
लेकिन अमरीकी अधिकारियों का कहना है कि उनकी मृत्यु के बाद उनकी तिजोरी को किराए पर दे दिया गया था और जोन लैंगबर्ड की पूरी कहानी में काफ़ी झोल हैं.
एक ज्यूरी ने अभी सरकार के पक्ष में अपनी राय ज़ाहिर की है और इन बेशक़ीमती सिक्कों को हिफ़ाज़त से रखने के लिए फ़ोर्ट नॉक्स भेज दिया गया है.
अब इंतज़ार है अदालत के फ़ैसले का जिसके बाद तय होगा कि सिक्के सरकार के हैं या जोन लैंगबर्ड के.

SIRSA KANDA

SIRSA ASHOK TANWARHARYANA TODAY

SALMAN KO MILI SHILA

अगर सब कुछ ठीक रहा, तो कैटरीना कैफ सलमान खान की आने वाली फिल्म 'बॉडीगार्ड' के ओपनिंग क्रेडिट के लिए एक आइटम नंबर करती नजर आएंगी। सूत्रों के मुताबिक 'शीला की जवानी....' की सक्सेस के बाद सलमान ने कैट से रिक्वेस्ट की थी कि वह उनकी फिल्म में एक आइटम नंबर शूट करें। जाहिर है कि 'बॉडीगार्ड' की लीड हीरोइन करीना कपूर को फिल्म में कैटरीना की मौजूदगी कतई पसंद नहीं आई।

सूत्रों की मानें, तो जब सलमान ने कैटरीना को यह ऑफर दिया, तो उन्होंने हां कहने में बिल्कुल देर नहीं लगाई। लेकिन जब कैट ने सल्लू के इस ग्रैंड ओपनिंग नंबर प्लान के बारे में सुना, तो उन्हें लगा कि करीना को यह अच्छा नहीं लगेगा। हालांकि सल्लू ने कैटरीना को आश्वासन दिया कि वह बेबो को हैंडल कर लेंगे।

बता दें कि इस आइटम नंबर के कोरियोग्राफर गणेश आचार्य होंगे, जबकि म्यूजिक हिमेश रेशमिया देंगे। इंटरेस्टिंग यह है कि यह नंबर जेम्स बॉन्ड ओपनिंग क्रेडिट्स की लाइन पर होगा। सूत्र की मानें, तो इस चैलेंजिंग नंबर के लिए कैटरीना ने बॉन्ड गर्ल्स को फॉलो करने के लिए जेम्स बॉन्ड क्रेडिट सॉन्ग्स देखना शुरू कर दिया है।

हालांकि इस सब से बेबो थोड़ा अपसेट जरूर हैं, क्योंकि पिछले कुछ सालों से वह सिंगल हीरोइन फिल्मों में ही काम कर रही हैं। लेकिन इससे फिल्ममेकर के डिसिजन पर कोई फर्क नहीं पड़ा।

यानी कि सल्लू के कैंप में एक बार फिर 'शीला' की वापसी हो ही गई!