Monday, 30 January 2012

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी


सिरसा - नई अनाज मंडी स्थित गांधी पार्क में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का बलिदान दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत भुवनेश गोस्वामी ने रघुपति राघव राजाराम की धुन से की। इसके पश्चात जीआरजी स्कूल के बच्चों ने गांधी जी के प्रिय भजन वैष्णवजन ते तैने कहिए, पायो जी मैनें राम रत्न धन पायो आदि मधुर स्वर में प्रस्तुत किए। इसके पश्चात स्कूल की अध्यापिकाओं के साथ स्वर मिलाते हुए बच्चों ने दे दी हमें आजादी बिना खडक बिना ढाल साबरमति के संत तूने कर दिया कमाल प्रस्तुत किया। भुवनेश गोस्वामी गांधी जी द्वारा चलाए गए हिंसा के आंदोलन से संंबंधित अनेक प्रकरण उपस्थित जनों के सम्मुख रखे। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि होशियारी लाल शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश चोपड़ा, समाजसेवी सेवा सिंह नामधारी, राधाकृष्ण बंासल, कांग्रेस नेता ओमप्र्रकाश वधवा, सुशील बागला, संगीत कुमार, दलाल एसोसिएशन के प्रेम कंदोई, मार्केट कमेटी के सचिव मदन लाल सहित बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और पुष्पाजंलि भेंट की।

Friday, 27 January 2012

डेरा सच्चा के नाम बने चार और विश्व रिकार्ड


डेरा सच्चा के नाम बने चार और विश्व रिकार्ड
सर्वाधिक दिल के ईको करने, बल्ड प्रेशर जांचने, कोलेस्ट्राल जांचने तथा शुगर जांच में बनाए विश्व कीर्तीमान
डेरा के नाम अब तक बने कुल 10 विश्व रिकार्ड
सिरसा। मानवता भलाई कार्यों में अग्रणी सर्वधर्म संगम डेरा सच्चा सौदा के नाम चार और विश्व कीर्तीमान जुड़ चुके है। गिनीज बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड, इंग्लैंड से आए अधिकारी ने 23 व 24 जनवरी को आयोजित फ्री ब्लड प्रेशर, डाप्लर, डाईबिटीज तथा कोलेस्ट्रॉल जांच शिविर के दौरान बने चार विश्वरिकार्डों को मान्यता प्रदान की। गिनीज बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड के अधिकारी श्रीमान जेक बु्रकबेंक ने पूज्य संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को प्रमाणपत्र भेंट किए। वर्णनीय है कि इससे पूर्व रक्तदान, पौधारोपण तथा आंखों की जांच के लिए डेरा सच्चा सौदा के नाम छह गिनीज बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड है। इस प्रकार अब तक कुल 10 वल्र्ड रिकार्ड डेरा सच्चा सौदा के नाम बन चुके है। 
डेरा सच्चा सौदा में परम पिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज के पावन अवतार माह के उपलक्ष्य में 23 व 24 जनवरी को शाह सतनाम जी रिसर्च एंड डेवेल्पमेंट फाउंडेशन द्वारा आयोजित फ्री ब्लड प्रेश व डोप्लर जांच तथा डायबीटिज व कोलेस्ट्रोल जांच शिविर में अमेरिका व देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रख्यात चिकित्सकों द्वारा की गई जांच कार्य के दौरान दो दिनों में एक, दो नही बल्कि चार विश्व कीर्तीमान एक साथ बने। 
इंग्लैंड से आए गिनीज बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड के समीक्षक अधिकारी (एडज्यूसिकेटर)  श्रीमान जेक बु्रकबेंक ने अपनी निगरानी में बने इस विश्व कीर्तीमानों को स्वीकार किया तथा इस विश्व रिकार्डों से संबधित प्रमाणपत्र पूज्य संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को भेंट किए।
 श्री जेक बु्रकबेंंक ने इन विश्व रिकार्डों की घोषणा करते हुए बतलाया कि डेरा सच्चा सौदा में 23 जनवरी को आयोजित जांच शिविर में 12 घंटे में दिल के सर्वाधिक ईको करने के लिए 50 लोगों की जांच का लक्ष्य निर्धारित किया गया था परंतु डेरा में आयोजित चिकित्सा शिविर में चिकित्सकों ने रिकार्ड स्थापित करते हुए 525 लोगों की जांच की गई। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व इस तरह का कोई रिकार्ड पूरी दूनियां में नही बना है। 
 श्रीमान जेक बु्रकबेंक ने बताया कि इसके अलावा 23 जनवरी को ही 24 घंटे में रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) की जांच करने का रिकार्ड स्थापित करते हुए 14910 लोगों की जांच की गई। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व इस समयावधि में 7607 लोगों की जांच का विश्वरिकार्ड था। 
गिनीज बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड से आए अधिकारी ने बतलाया कि डेरा सच्चा सौदा के नाम तीसरा व चौथा विश्वकीर्तीमान का रिकार्ड 24 जनवरी को आयोजित जांच शिविर में बने। उन्होंने बताया कि 24 घंटे में सर्वाधिक डाइबीटिज जांच करने का पुराना रिकार्ड  1220 लोगों का है, परंतु डेरा में आयोजित जांच शिविर में इस समयावधि में 6562 लोगों की जांच की गई। 
इसके साथ ही इस जांच शिविर में 24 घंटों में सर्वाधिक कोलेस्ट्राल जांच करने का विश्व रिकार्ड भी बना है। उन्होंने बताया कि इससे पहले 24 घंटे में 747 लोगों की जांच का रिकार्ड था परंतु डेरा में आयोजित चिकित्सा शिविर में इस शिविर में 6562 लोगों की जांच की गई।  
इस अवसर पर पूज्य संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने कहा कि इन्सांनियत की सेवा के लिए बहुत सारे रिकार्ड बनने चाहिए, पूरा संसार उनका अनुसरण करें तथा शांति फैले। उन्होंने कहा कि रिकार्ड बनाना नही बल्कि इंसानियत का भला करना ही उनका लक्ष्य है। पूज्य गुरूजी ने चिकित्सा शिविर में सेवाएं देने के लिए अमेरिका व अन्य देशों तथा भारत के विभिन्न राज्यों से आए सुपर स्पेशलिटी चिकित्सकों को अपना आशीर्वाद दिया। पूज्य गुरूजी ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा में अनेक रिकार्ड बनते रहते है। उन्होंने बताया कि मात्र 3-4 घंटों में 1 लाख 13 लोगों ने नशा छोडऩे का प्रण लेना भी अपने आप में रिकार्ड है। श्रीमान जेक ब्रुकबेंक ने डेरा सच्चा सौदा द्वारा बनाए गए विश्व रिकार्डों के लिए बधाई दी तथा कहा कि उन्हें डेरा सच्चा सौदा में आकर बहुत अच्छा अनुभव हुआ है। 
वर्णनीय है कि डेरा सच्चा सौदा के नाम 6 विश्व कीर्तीमान है। 7 दिसम्बर 2003 को 8 घंटों में सर्वाधिक 15,432 यूनिट रक्तदान करने के लिए गिनीज बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड में नाम दर्ज किया गया। 10 अक्तूबर 2004 को 17921 यूनिट रक्तदान करने के लिए , 8 अगस्त 2010 को मात्र 8 घंटों में 43732 यूनिट रक्तदान करने के लिए गिनीज बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड में नाम दर्ज किया गया। 15 अगस्त 2009 को मात्र एक घंटे में 9 लाख 38 हजार 7 पौधे लगाने के लिए तथा 8 घंटों में 68 लाख 73 हजार 451 पौधे रोपित करने के लिए विश्व कीर्तीमान स्थापित हुए। 12 दिसम्बर 2010 को 4603 लोगों की जांच का सर्वाधिक आंखे जांचने का रिकार्ड भी डेरा सच्चा सौदा के नाम है। 


Tuesday, 24 January 2012

पंजाब के नेता 'डेरा सच्चा सौदा' की शरण में


चंडीगढ़: पंजाब में चुनाव के गिने-चुने दिन बचे हैं लेकिन अभी तक डेरा सच्चा सौदा ने किसी भी पार्टी को समर्थन देने का ऐलान नहीं किया है. यही वजह कि तमाम बड़े नेता आजकर डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को मनाने में जुटे हैं.

गुरमीत राम रहीम के पंजाब में 35 लाख से ज्यादा अनुयायी हैं और कहते हैं मालवा इलाके में उम्मीदवार इनकी मदद से सत्ता का सुख भोगते हैं.
यही वजह है कि पंजाब के तमाम सियासी पार्टियां आजकल डेरा सच्चा सौदा के समर्थन के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं हालांकि अब तक डेरा ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं.  

पंजाब में मालवा इलाके में 68 विधानसभा सीटें हैं. यहीं से पंजाब की राजनीति तय होती है. इसी इलाके से मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और कांग्रेस के नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह आते हैं.

हालांकि डेरा सच्चा सौदा और प्रकाश सिंह बादल के बीच अच्छे ताल्लुकात नहीं हैं. अकाली-बीजेपी गठबंधन ने आरोप लगाया कि डेरा और कांग्रेस के बीच गठबंधन हो गया है और इसके बदले में डेरा ने दो राज्यसभा सीट की मांग की है. 

हालांकि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख ऐसे किसी भी आरोप को सिरे से खारिज कर रहे हैं. 

यहां दिलचस्प बात ये है कि 117 सीटों वाली पंजाब विधानसभा के 200 से ज्यादा उम्मीदवार डेरा सच्चा सौदा के दरबार में हाजरी लगा चुके हैं. इनमें कांग्रेस, बीजेपी, अकाली, पीपीपी सहित कई निर्दलिय उम्मीदवार शामिल हैं. 

Monday, 23 January 2012

हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स


हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के सदस्यों ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मिलकर रेवाड़ी के पत्रकार स्व. श्री बी.डी. वर्मा के परिवार को पांच लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की है। इस बाबत यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष बलजीत सिंह के नेतृत्व में यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को मिलकर एक ज्ञापन सौंपा गया। इस बारे में जानकारी देते हुए हयूज के प्रदेश प्रवक्ता धीरज बजाज ने बताया कि पिछले दिनों अरावली टाइम्स के संपादक श्री बी.डी वर्मा का एक सड़क हादसे में निधन हो गया था। स्व. श्री वर्मा पिछले लम्बे अरसे से पत्रकारिता से जुड़े हुए थे।  वे अपनी बेबाक व निष्पक्ष कलम के द्वारा पुरे हरियाणा में जाने जाते थे। उन्होंने हमेशा बेदाग पत्रकारिता करते हुए जनहित के मुद्दों को उठाया ओर आमजन की आवाज शासन व प्रशासन तक पहुंचाने का काम किया। हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स ने इस बाबत मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर अनुरोध किया है कि वे पत्रकार कल्याण कोष से शोक संतप्त परिवार को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दे। इस मौके पर पूर्व राष्ट्रीय सचिव भूपेंद्र धर्माणी, सिरसा जिलाध्यक्ष अरुण भारद्वाज, कोषाध्यक्ष संसार भूषण दिवाकर भी उपस्थित थे।

Saturday, 14 January 2012

सिरसा लोहड़ी मेला





सिरसा कि जाट धर्मशाला में पंजाबी सत्कार सभा कि और से लोहड़ी पर एक रंगारंग प्रोग्राम रखा गया | इस प्रोग्राम में मुख्या अतिथि के तोर पर कामरेड स्वर्ण सिंह विर्क ने शिरकत करते हुए प्रस्तुति देने वाले बच्चो को सम्मानित किया | प्रोग्राम में काफी संख्या  में लोगो ने पहुँच कर इस का आनंद उठाया |


 लोहड़ी पर्व पर रखे गए इस प्रोग्राम में जहा बड़ो ने अपनी आवाज के जादू से लोगो को सम्मोहित किया वही छोटे छोटे बच्चो ने भी अपनी प्रस्तुति दे कर सभी की मन  मोह लिया  | प्रोग्राम में भांगड़ा पेश कर प्रतिभागियों ने सब की वाह वाही लुटी |

बाबा रामदेव के मुंह पर शख्‍स ने पोती कालिख

दिल्‍ली में बाबा रामदेव की प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के बाद एक शख्‍स ने उनके मुंह पर कालिख फेंक दी. बाबा के समर्थकों ने उस शख्‍स को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी.
शख्‍स को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है. यह पता लगाया जा रहा है कि आखिर उसने बाबा रामदेव पर कालिख क्‍यों फेंकी.  आरोपी शख्‍स का नाम कामरान है और वह दिल्‍ली के जामिया नगर का रहने वाला है.
इस घटना के बाद भड़के रामदेव समर्थकों ने घटनास्‍थल पर राहुल गांधी हाय हाय के नारे भी लगाए. गौरतलब है कि बाबा काले धन के मुद्दे पर बाबा रामदेव ने दिल्‍ली में प्रेस कॉन्‍फ्रेंस का आयोजन किया था. इसी दौरान बटला हाउस और उससे जुड़े दिग्विजय सिंह के बयान पर बाबा से सवाल पूछा गया जिसके बाद इस शख्‍स ने बाबा रामदेव के मुंह पर कालिख फेंक दी.
बाबा के समर्थकों ने उस शख्‍स को इतना पीटा कि वो लहूलुहान हो गया. इस घटना के बाद बाबा रामदेव हक्‍के-बक्‍के रह गए. प्रत्‍यक्षदर्शियों ने बताया कि उस व्‍यक्ति के हाथ में एक वायरलेस भी और लग रहा था जैसे वो कोई पुलिस वाला है.
मुंह पर कालिख फेंके जाने की घटना के बाद बाबा रामदेव ने कहा है कि उन्‍होंने काले धन पर सरकार से जवाब मांगा था काली स्‍याही नहीं. उन्‍होंने कहा कि किसी के स्‍याही फेंक देने से किसी के चरित्र पर कोई असर नहीं होगा और हम अपनी लड़ाई पूरी दृढ़ता से जारी रखेंगे. बाबा ने कहा कि जिन्‍होंने सच की लड़ाई लड़ी है उन्‍हें इसकी कीमत चुकानी पड़ी और जालिम की प्रचृत्ति ही है जुल्‍म करना.

Thursday, 12 January 2012

गुरुमंत्र : ऐसे मनवाएं अपनी बात...

लोगों को अपनी समझ से अवगत कराने और उन्हें अपनी बात से सहमत कराने का गुण सफलता प्राप्त करने का एक मूल मंत्र है। किसी को अपनी बात से राजी करने और उसे परेशान करने में एक बारीक सा फर्क है। लोगों को अपने विचार समझा पाना वाकई एक ‍कठिन काम है। इसमें आपकी जरा सी एक चूक उस व्यक्ति को परेशान कर सकती है और वह आप पर झुंझला सकता है। नीचे लिखे कुछ आसान से टिप्स अपनाकर आप आसानी से लोगों को अपनी बात से सहमत कर सकते हैं। 

1. पहले से करें तैयारी : सबसे पहले आप अपने विचारों और बातें को अच्छी तरह समझ लीजिए मसलन अगर आप किसी को इस बात से सहमत करना चाहते हैं कि एफिल टॉवर, स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी से ज्यादा लंबा है तब इससे संबंधित सारे आंकड़े पता करें सिर्फ अंदाजा न लगाएं। 

2. फील्ड को अच्छी तरह जानें : कुछ मामलों में आपको आंकड़ों से कहीं ज्यादा जानने की जरूरत रहती है। जैसे कि यदि आप यह साबित करना चाहते हैं कि स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी, एफिल टॉवर से ज्यादा सुंदर है तब इसके लिए आपको आकंड़ों के साथ-साथ उनके वास्तु-कला और सौंदर्य-शास्त्र की सारी जानकारी होना जाहिए जिससे आप अपनी बात को प्रभावी रूप से कह सकें। 

इसी तरह यदि आप किसी कार को बेचना चाहते हैं तो आपको उस कार के साथ-साथ उसकी प्रतिस्पर्धी सारी कारों की संपूर्ण जानकारी होनी आवश्यक है। 

3. नम्रतापूर्वक अपनी बात कहें : जहां तक संभव हो आई कॉनटेक्ट बनाए रखें, आपसी सम्मान की भावना बनाए रखें। ‍अगर किसी व्यक्ति को ऐसा लगता है कि आप उसका सम्मान नहीं करते तब आप उसे कभी अपनी बात से सहमत नहीं करा सकते। इसलिए अपनी बातों को नम्रतापूर्वक कहें। 

4. भरोसा हासिल करें : लोगों को अपनी बात से सहमत कराने के लिए जरूरी है उनका विश्वास जीतना, उन्हें भरोसा दिलाना कि जो आप कह रहे हैं वह सही है। इसके लिए जरूरी है कि आप विषय से संबं‍धित सारी जानकारी एकत्रित कर लें। 

5. ध्यान से सुनें : जिस व्यक्ति को आप सहमत करना चाह रहे हैं, उनकी बातों को भी सुनें, उनके ‍विचारों को भी समझें। उन्हें रियल फेक्ट्स के साथ उनके सवालों के जबाब दें।

6. संकेतों पर ध्यान दें : नॉन-वर्बल फीडबैक जैसे बात को सुनकर सिर हिलाने के संकेतों पर भी ध्यान दें।

7. अडिग रहें : अपने विश्वास पर अडिग रहें। दूसरों के विश्वास की कद्र करें। उन्हें विस्तारपूर्वक बताएं कि आपका यकीन आपके लिए इतना अहम क्यों हैं। 

8. सरल अंदाज : अपनी बात को इस अंदाज में रखें कि लोगों को उसे समझने में आसानी हो। 

9. फॉलो-अप जरूरी : बातचीत के बाद हमेशा फॉलो-अप लें। लोगों से सवाल करें ताकि आप जान सकें कि वे आपकी बात को पूरी तरह समझे हैं या नहीं।