Thursday 11 August 2011

मोटापे से परेशान हैं तो "बाइट काउंटर" की मदद लें


अगर आप खुद को ज्यादा खाने से रोक नहीं पाते हैं और मोटे होते जा रहे हैं तो चिंता की कोई बात नहीं। क्योंकि वैज्ञानिकों ने एक ऎसा डिवाइस विकसित करने का दावा किया है कि जो अधिक भोजन करने वालों की निगरानी करेगा और उन्हें रोकेगा।

यही नही यह डिवाइस यह भी बताएगा कि आपको एक दिन में कितनी कैलोरी की जरूरत है। इस डिवाइस की मदद से लोग अपने लिए भोजन की मात्रा तय कर सकते हैं।


इस डिवाइस का नाम "बाइट काउंटर" रखा गया है। यह घडी की तरह होगा, जिसे भोजन करते समय कलाई में बांधा जा सकेगा।

No comments: